बिहार

8 वर्षीया बच्ची के साथ गांव के एक दलित युवक ने किया दुष्कर्म

Ritisha Jaiswal
6 Feb 2022 3:33 PM GMT
8 वर्षीया बच्ची के साथ गांव के एक दलित युवक ने किया दुष्कर्म
x
बिहार के गया जिले के फतेहपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में दलित परिवार की आठ वर्षीया बच्ची के साथ गांव के ही एक दलित युवक ने दुष्कर्म किया है।

बिहार के गया जिले के फतेहपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में दलित परिवार की आठ वर्षीया बच्ची के साथ गांव के ही एक दलित युवक ने दुष्कर्म किया है। आरोपित युवक ने गांव के सटे खलिहान में बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद से दुष्कर्मी फरार है।

पीड़ित परिवार ने बताया कि शनिवार की देर शाम उसकी आठ साल की बच्ची सरस्वती पूजा देखने गई थी। इसी समय गांव के ही 20 वर्षीय कुंदन चौधरी ने बच्ची को बाइक पर घुमाने के बहाने अपने साथ ले गया। गांव से सटे सुनसान खलिहान में उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद वह बच्ची को छोड़ कर वहां से भाग गया। बच्ची ने परिवार वालों को सारी बात बताई। अगले दिन रविवार की सुबह पीड़ित बच्ची को साथ लेकर परिवार फतेहपुर थाना पहुंचा।
दुष्कर्म की जानकारी मिलते ही एएसपी स्वीटी सेहरावत, एसडीपीओ घुरण मंडल, फतेहपुर थानाध्यक्ष राहुल रंजन और महिला थानाध्यक्ष रवि रंजना पीड़ित बच्ची के गांव पहुंची। पुलिस अधिकारियों ने पीड़ित बच्ची के बताये गये घटना स्थल का जायजा लिया। घटना स्थल से कुरकुरे का पैकेट भी बरामद हुआ है। घटना के बारे में पूछताछ कर जानकारी ली है। इधर, घटना की एफआईआर महिला थाना में दर्ज की गयी है।


Next Story