बिहार

ओडिशा ट्रेन हादसे में बिहार के 7 लोगों की मौत, छह लापता

Rani Sahu
4 Jun 2023 12:53 PM IST
ओडिशा ट्रेन हादसे में बिहार के 7 लोगों की मौत, छह लापता
x
पटना (आईएएनएस)| ओडिशा ट्रेन हादसे में कम से कम 288 लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में सात लोग बिहार हैं। इसके अलावा बिहार के 36 अन्य लोग घायल हुए हैं और छह लापात बताए जा रहे हैं। सात मौतों में से तीन मधुबनी जिले से, दो जमुई जिले से, एक नवादा और एक पूर्वी चंपारण जिले से है। घायलों में 11 पूर्वी चंपारण के, नौ मधुबनी के, छह नवादा के, पांच बेगूसराय के और पांच जमुई के हैं।
अब तक मधुबनी से छह, पश्चिम चंपारण से दो, जमुई और बिहारशरीफ से एक-एक व्यक्ति के लापता होने की खबर है। लापता और घायलों के परिजन बालासोर के लिए रवाना हो गए हैं।
बिहार सरकार ने घायलों को सहायता प्रदान करने, लापता व्यक्तियों का पता लगाने और शवों को वापस लाने की व्यवस्था करने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों की एक टीम ओडिशा भेजी है।
टीम घायल लोगों को घर वापस लाने के लिए परिवहन के अन्य साधनों की भी सुविधा प्रदान करेगी। बिहार सरकार ने अररिया से 24, किशनगंज से दो, दरभंगा से नौ, समस्तीपुर से तीन और सीतामढ़ी जिले से दो लोगों को वापस लाने के लिए बसों की व्यवस्था की है।
--आईएएनएस
Next Story