बिहार

जहरीली शराब से 7 की मौत, मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका

Triveni
15 Dec 2022 11:06 AM GMT
जहरीली शराब से 7 की मौत, मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका
x
शराबबंदी वाले बिहार में एक बार फिर एकमुश्त सात लोगों की शराब से मौत हुई है।

जनता से रिश्ता वेबडेसक | बिहार/शराबबंदी वाले बिहार में एक बार फिर एकमुश्त सात लोगों की शराब से मौत हुई है। परिजन जहरीली शराब से मौत का दावा कर रहे हैं, जबकि प्रशासन इस बारे में कुछ नहीं बोल रहा है। इस बार घटना सारण जिले के इसुआपुर थाना क्षेत्र के डोइला गांव में हुई है। डोइला के संजय सिंह (पिता- वकील सिंह), विचेन्द्र राय (पिता- नरसिंह राय), अमित रंजन (पिता- विजेंद्र सिन्हा) के अलावा मशरख थाना क्षेत्र के कुणाल सिंह (पिता- यदु सिंह), हरेंद्र राम (पिता- गणेश राम), रामजी साह (पिता- गोपाल साह) और मुकेश शर्मा (पिता- बच्चा शर्मा) की मंगलवार रात से बुधवार तक मौत हो चुकी है। स्थानीय स्तर पर इलाज कर रहे कई लोगों की स्थिति गंभीर होने के कारण अभी मौतों की संख्या और बढ़ने की आशंका है।



Next Story