बिहार

स्मैक बेचने वाले गिरोह के 7 गिरफ्तार

Shantanu Roy
27 Jun 2022 6:27 PM GMT
स्मैक बेचने वाले गिरोह के 7 गिरफ्तार
x
बड़ी खबर

मुजफ्फरपुर। जिले के सदर थाने की पुलिस ने स्मैक बेचने वाले सात धंधेबाजों को गिरफ्तार किया है। सभी को सुस्ता से 57 पुड़िया स्मैक के साथ दबोचा था। इसमे एक अंतरजिला गिरोह का शातिर धंधेबाज़ भी शामिल है। इसे लेकर सभी के खिलाफ सदर थाने में FIR दर्ज की गई है। पूछताछ कर जेल भेजने की कवायद की जा रही है। जब्त स्मैक की कीमत करीब 50 हजार रुपए आंकी गयी है।

इधर, धंधेबाजों से पूछताछ में पुलिस को महत्वपूर्ण जानकारियां मिली है। पुलिस को बताया है कि वे लोग अहियापुर से स्मैक की खेप लाकर खुद सेवन करते है और सदर, मिठनपुरा एवं मनियारी थाना क्षेत्र में इसे खपाते भी है। एक पुड़िया करीब 800-900 रुपए में बेचते हैं। थानेदार सत्येंद्र मिश्र ने बताया कि गिरफ्तार धंधेबाजों में माधोपुर का सुमित कुमार, मंजीत कुमार, विकास कुमार, रतवारा का निहाल राज रंजन, खबड़ा का आदित्य राज और लखीसराय जिले के बड़हरिया का अभिराज व मनियारी थाना के माधोपुर सुस्ता का सोनू कुमार उर्फ निक्की शामिल है।
अहियापुर के धंधेबाज से खरीदते थे स्मैक
आरोपितों ने पुलिस को बताया कि वे अहियापुर से स्मैक की खेप लाते है। मिठनपुरा, मनियारी और सदर इलाके के कई स्कूल और कॉलेज के छात्र को इसकी सप्लाई करते है। कई लोगों को वे घरों पर जाकर भी स्मैक उपलब्ध कराते हैं। पूछताछ में मिली जानकारी के बाद पुलिस अहियापुर के धंधेबाज को चिह्नित करने में जुटी हुई है। इसक अलावा गिरफ्तार धंधेबाजों से स्मैक खरीदने वाले कई लोगों के नाम व पता की जानकारी भी पुलिस को मिली है। सभी के नाम व पता का सत्यापन कर पुलिस कार्रवाई करने में जुटी हुई है।
स्कूल कॉलेजों के आसपास करते बिक्री
पूछताछ में धंधेबाजों ने बताया कि स्कूल कॉलेजों के आसपास भी स्मैक की बिक्री करते हैं। उनके गिरोह में करीब एक दर्जन से अधिक शातिर धंधेबाज़ शामिल हैं। ये लोग अलग-अलग जगहों पर धंधा करते हैं। पुलिस को इनके पास से मोबाइल भी मिला है। जिसमे कई महत्वपूर्ण साक्ष्य और नाम व ठिकाने की जानकारी मिली है। इसी आधार पर दरोगा मणिभूषण कुमार और जैनेंद्र झा के नेतृत्व में टीम गठित कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Shantanu Roy

Shantanu Roy

    Next Story