बिहार

सुबह-सुबह 6 मौत: ट्रक और कार में जबरदस्त टक्कर, दाह संस्‍कार से लौट रहे थे

jantaserishta.com
16 Nov 2021 8:27 AM IST
सुबह-सुबह 6 मौत: ट्रक और कार में जबरदस्त टक्कर, दाह संस्‍कार से लौट रहे थे
x
चार के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना है.

जमुई: बिहार के जमुई से एक बड़े सड़क हादसे की खबर आ रही है। यहां सिकंदरा से सटे हलसी थाना क्षेत्र में एक ट्रक और सुमो विक्‍टा की जबरदस्‍त टक्‍कर में छह लोगों की मौत और चार के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना है।

मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा सिंकदरा-शेखपुर मुख्‍य मार्ग पर स्थित पिपरा गांव के पास हुआ। मरने वालों में 5 लोग जमुई के खैरा प्रखंड के नौडीहा के बताए जा रहे हैं जबकि एक चौहान जी क्षेत्र के रहने वाले थे। बताया जा रहा है कि सभी लोग दाह संस्कार के लिए जमुई खैरा से पटना गए थे। वापसी के दौरान यह हादसा हुआ।
ट्रक और सुमो विक्‍टा के बीच आमने-सामने की टक्‍कर हुई। टक्‍कर इतनी जबरदस्‍त थी कि छह लोगों की घटनास्‍थल पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल चार लोगों को नजदीकी अस्‍पताल पहुंचाया गया। हादसे की सूचना पाकर घटनास्‍थल पर बड़ी संख्‍या में लोग जुट गए। पुलिस ने घायलों को अस्‍पताल पहुंचाने का इंतजाम किया और अब आगे की कार्यवाही में जुटी है। मृतकों और घायलों के परिवारों को सूचना दे दी गई है।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story