बिहार

बसहा बैल लेकर भिक्षाटन करते 6 मुस्लिम युवक गिरफ्तार

Rani Sahu
24 July 2022 8:20 AM GMT
बसहा बैल लेकर भिक्षाटन करते 6 मुस्लिम युवक गिरफ्तार
x
बिहार के वैशाली जिले में पुलिस ने छह संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है

बिहार के वैशाली जिले में पुलिस ने छह संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है जो बसहा बैल(नंदी, शिवजी की सवारी) के साथ साधु का वेश धारण करके भिक्षाटन कर रहे थे। पकड़े गए युवक मुस्लिम समुदाए के हैं। युवकों को बसहा के साथ पुलिस ने नगर थाने में रखा है। उनसे पूछताछ की जा रही है। इन युवकों को हाजीपुर नगर थाना के कदमाघाट से पकड़ा गया है। ये सभी उत्तर प्रदेश के रहने वाले बताए जाते हैं। इन्हें बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के सहयोग से पकड़ा गया। श्रावणी मेला के दौरान इनकी गिरफ्तारी को पुलिस अहम बता रही है। थाने में इन्हें कड़ी सुरक्षा में रखा गया है।

बजरंग दल के कार्यकर्ता आर्यन सिंह ने बताया कि ये सभी युवक साधु बनकर कई दिनों से हाजीपुर शहरी इलाके में भीख मांगते थे। इनके आचार व्यवहार से शक हुआ तो उनके पीछे गुप्चर लगाए गए। रविवार को पता चला कि ये युवक हिंदु नहीं हैं। उसके बाद गंडक नदी के कदमाघाट पर उन्हें पकड़ लिया गया। वहीं से पुलिस को सूचना दी गई। पहले ते सभी झूठ बोल रहे थे। लेकिन दबिश देने पर सबने अपना असली नाम बता दिया।
पकड़े युवकों से पूछताछ में पता चला कि वे मुसलमान हैं। आर्यन सिंह ने कहा कि सावन के पावन माह में भगवान शिव की सवारी नंदी महाराज के साथ इनका पकड़ा जाना बहुत संदेह पैदा करता है।
ये हैं गिरफ्तार संदिग्ध
1. करीम अहमद, 38 वर्ष, पिता सकूर अहमद,
2. सैयद अली, 40 वर्ष, पिता मैकु अहमद
3. हसन, 30 वर्ष, पिता असगर
4. महबूब, 32 वर्ष, पिता मुनेर उर्फ डबलू
5. हलीम अहमद, 35 वर्ष, पिता सकूर अहमद और
6. सुबराती, 30 वर्ष, पिता अबु मोहम्मद।
ये सभी उत्तर प्रदेश के बहराईच के अलग अलग इलाकों के रहने वाले हैं।
हाजीपुर आने से पहले ये लोग कुछ दिनों तक हरनौत में थे। नगर थानाध्यक्ष से पूछताछ के दौरान संदिग्धों ने बताया कि जहां जहां मेला लगता है। वहां हम लोग जाते हैं और मांग कर रोजी रोटी की व्यवस्था करते हैं। हिंदु बनकर और सावन में बसहा लेकर भीख मांगने के सवाल पर सभी खामोश हो गए। इनमें से दो संदिग्धों के आधार कार्ड मिले हैं। थानाध्यक्ष सुवोध कुमार ने कहा कि जो आधारकार्ड में पते दर्ज हैं उनका वेरिफिकेशन कर रही है। बहराइच पुलिस से संपर्क किया जा रहा है।
श्रावणी मेले पर आतंकी खतरे की खुफिया रिपोर्ट के मद्देनजर इनकी गिरफ्तारी अहम मानी जा रही है। ये लोग भीड़-भाड़ वाले इलाके को ही अपना ठिकाना बनाते हैं। इसे लेकर कई तरह की बातें कही जा रही हैं। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया है कि ये सभी भीख मांगने वाले नहीं लगते बल्कि इनका मकसद संदिग्ध है। थानाध्यक्ष ने कहा है कि सभी एंगल से जांच की जा रही है।


Rani Sahu

Rani Sahu

    Next Story