बिहार

55 वर्षीय शख्स की कुदाल से काटकर बेरहमी से हत्या

Rani Sahu
14 Sept 2023 10:55 PM IST
55 वर्षीय शख्स की कुदाल से काटकर बेरहमी से हत्या
x
बक्सर : बिहार के बक्सर में एक 55 वर्षीय शख्स की कुदाल से काटकर हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद इलाके के लोगों में सनसनी फैल गई है। वहीं परिजनों में कोहराम मच गया है। घटना सिमरी थाना क्षेत्र के बड़का सिंहनपुरा की है। मृतक की पहचान सिमरी थाना क्षेत्र के बड़का सिंहनपुरा निवासी 55 वर्षीय हरेराम चौधरी के तौर पर की गई है। बताया जा रहा है कि हरेराम चौधरी आरोपी मुन्ना ओझा के घर आटा पहुंचाने के लिए गया था, जहां उसकी मुन्ना ओझा के साथ किसी बात के लेकर विवाद हो गया। इसी दौरान मुन्ना ओझा ने हरेराम चौधरी के सिर पर कुदाल से वार कर दिया। जिसके बाद हरेराम चौधरी अचेत होकर जमीन पर गिर गए।
इस घटना की जानकारी जैसे ही परिजनों को हुई उनमें कोहराम मच गया। घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और मृतक के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है।
Next Story