बिहार

जिले के तीन नगर निकाय चुनावों में 89 पदों के लिए 545 उम्मीदवार मैदान में

Shantanu Roy
25 Sep 2022 6:14 PM GMT
जिले के तीन नगर निकाय चुनावों में 89 पदों के लिए 545 उम्मीदवार मैदान में
x
बड़ी खबर
नवादा। जिले के तीन शहरी निकाय क्षेत्रों में अगले कुछ घंटे में रविवार की शाम तक उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिया जाएगा। तीनों शहरी निकाय के 89 पदों के लिए अंतिम रूप से 545 उम्मीदवार मैदान में रह गए हैं। इनमें नवादा में 308, वारिसलीगंज में 120 और रजौली में 117 उम्मीदवार हैं। चुनाव चिन्ह आवंटन के साथ चुनावी सरगर्मी बढ़ जाएगी। नगर परिषद नवादा में मुख्य पार्षद पद के लिए 12 उम्मीदवार मैदान में रह गए हैं। कंचन विश्वकर्मा और बबिता सिंह ने नामांकन वापस ले लिया है। कुल 14 नामांकन हुआ था। सभी नामांकन वैध पाया गया था। उप मुख्य पार्षद के लिए 10 उम्मीदवार मैदान में हैं। एक भी नामांकन वापस नहीं हुआ।
वारिसलीगंज में मुख्य पार्षद के 13 उम्मीदवार मैदान में हैं। यहां शंभू प्रसाद ने नाम वापस लिया है। कुल 14 नामांकन हुआ था। वहीं, उप मुख्य पार्षद में श्रीकांत कुमार की नाम वापसी के बाद 7 उम्मीदवार मैदान में रह गए हैं। इस पद के लिए कुल 8 नामांकन हुआ था। रजौली नगर पंचायत में मुख्य पार्षद के 8 और उप मुख्य पार्षद के लिए भी 8 उम्मीदवार मैदान में हैं। मुख्य पार्षद पद के एक प्रत्याशी ईशा फातमा ने अपना नामांकन वापस लिया है। यहां कुल 9 नामांकन हुआ था। इसी प्रकार वार्ड पार्षद उम्मीदवारों में नवादा से 18 ने नाम वापस लिया, जबकि एक का नामांकन रद्द हुआ था। नवादा में 44 वार्ड में पार्षद पद के लिए 305 नामांकन हुआ था। जिसमें एक रद हुआ और 18 ने नाम वापस लिया। वारिसलीगंज में वार्ड पार्षद के 6 उम्मीदवारों ने नामांकन वापस लिया। यहां 5 का नामांकन रद्द कर दिया गया था। पार्षद पद के लिए कुल 111 नामांकन हुआ था। अब 100 मैदान में रह गए हैं। रजौली में एक भी वार्ड पार्षद के उम्मीदवार ने नामांकन वापस नहीं लिया। यहां 14 वार्ड के लिए 101 नामांकन हुआ था। सभी वैध पाया गया था, एक भी नाम वापस नहीं लिया गया।
Next Story