बिहार

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत

Rani Sahu
3 Sept 2022 9:09 PM IST
अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत
x
कटिहार में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई
कटिहार में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। घटना कोढ़ा थाना क्षेत्र के कोढ़ा चौक की है। हालांकि मृतक की पहचान अब तक नहीं हो पाई। वहीं घटना को अंजाम देने के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंचे। यहां शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल कटिहार भेज दिया।
घटना को लेकर कोढ़ा पुलिस ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि कोढ़ा चौक के समीप एक अज्ञात वाहन ने 50 वर्षीय व्यक्ति को टक्कर मार दी। जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं दुर्घटना के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। फिलहाल अब तक मृतक व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई है।
पोस्टमार्टम के बाद 72 घंटों के लिए शव को पुलिस अपने पास रखेगी। इस दौरान अगर शव की पहचान होती है तो उनके परिजनों को सौंप दिया जाएगा। अगर पहचान नहीं होती है तो पुलिस के द्वारा ही शव अंतिम संस्कार किया जाएगा।
Next Story