बिहार

50 हजार इनामी नक्सली गिरफ्तार, संगीन वारदातों को दिया था अंजाम

Shantanu Roy
15 Dec 2022 5:16 PM GMT
50 हजार इनामी नक्सली गिरफ्तार, संगीन वारदातों को दिया था अंजाम
x
बड़ी खबर
सोनभद्र। अनपरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने बिहार राज्य के रोहतास जिले का 50 हजार रुपये का इनामी नक्सली को गिरफ्तार कर बिहार पुलिस को सौंप दिया है। जानकारी के अनुसार बिहार राज्य के रोहतास जिला निवासी 50 हजार के इनामी नक्सली 54 वर्षीय शेख अख्तर वर्ष 1980 से अनपरा नगर पंचायत के डब्ल्यूआई कालोनी में रहता था। वह विभिन्न परियोजनाओं में मजदूरी कर अपने परिवार के साथ जिवन यापन कर रहा था। वह अपने गृह जनपद भी आता-जाता रहता था। गत दिनों रोहतास जनपद के इंस्पेक्टर ईश्वरी प्रसाद सिंह के नेतृत्व में एक टीम अनपरा आयी। अनपरा पुलिस को बताया कि एक मुकदमें में वांछित आरोपी अनपरा में रह रहा है। उसकी गिरफ्तारी के लिए अनपरा पुलिस से सहयोग मांगा।
अनपरा पुलिस ने त्वरित पहल करते हुए आरोपी को उसके आवास से गिरफ्तार कर रोहतास जनपद की पुलिस को सौंप दिया। गिरफ्तार आरोपी शेख अख्तर को बिहार पुलिस अपने जनपद लेकर चली गयी। वहां जाकर आरोपी के अपराध का इतिहास खंगाला गया तो उसके उपर 50 हजार का इनाम रखा गया था। वह कैमूर पहाड़ी क्षेत्र में कई नक्सली घटनाओं में शामिल था। वर्ष 2000 में रोहतास जनपद के नौहटा थाना क्षेत्र में हुई दो हत्या की घटना में भी वह शामिल था। जब अनपरा व जनपद पुलिस को जानकारी हुई कि पकड़ा गया आरोपी बिहार का इनामिया नक्सली था तो वे सकते में नजर आए। अनपरा थाना प्रभारी एसपी सिंह ने बताया कि रोहतास जनपद की पुलिस महज एक मुकदमे में वांछित व फरार आरोपी का विवरण बताया। इसके आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर उन्हें सौंप दिया गया।
Next Story