बिहार

अवैध पार्किंग को लेकर हुए विवाद में 5 लोग जख्मी

Soni
27 Feb 2022 6:47 PM IST
अवैध पार्किंग को लेकर हुए विवाद में 5 लोग जख्मी
x

रविवार को अवैध पार्किंग से लगे जाम का विरोध करना एक शख्स को महंगा पड़ गया। आरोपी वाहन चालक ने दर्जनों लोगों के साथ मिलकर हमला कर दिया। इससे कारी यादव जख्मी हो गया। वहीं, बीच बचाव में आए अन्य लोगों को भी पीटा गया।

इस घटना में पांच लोग घायल हो गए हैं। जबकि, दो की स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है। घटना जिले के छौराही ओपी इलाके की है। जख्मी की पहचान एकम्मा गांव के वार्ड संख्या 11 के रहने वाले शिवजी यादव का पुत्र कारी यादव एवं महावीर यादव का पुत्र नंदलाल यादव गंभीर रूप से घायल हो गया। घर के आगे सड़क पर अवैध रूप से ईंख लदे ट्रैक्टर लगा देने से आवाजाही बाधित हो गई थी। सड़क जाम हो गया था। उसने बताया कि गाड़ी को हटाने के लिए कहा गया तो आरोपियों ने लाठी और धारदार हथियार से हमला कर दिया। बचाने आए लोगों को भी जमकर पिटाई कर दी। घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है।

Next Story