बिहार

बिहार में जहरीली शराब पीने से 5 लोगों की मौत, 6 अस्पताल में भर्ती

Admin Delhi 1
23 Jan 2023 9:34 AM GMT
बिहार में जहरीली शराब पीने से 5 लोगों की मौत, 6 अस्पताल में भर्ती
x

पटना: नीतीश कुमार के राज में जहरीली शराब के लगातार मामले सामने आ रहे हैं। कहने को बिहार में शराब पर बैन है, वही खबर सिवान से आ रही है कि जहरीली शराब पीने से अब तक 5 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 6 लोग अस्पताल में भर्ती हैं।

बता दें कि पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अब तक 10 आरोपियों को गिरफ्तार भी किया गया है। वहीं, मामला बिहार के सिवान जिले के बाला गांव का है।

सूचना पर घटना की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी अमित कुमार पांडेय आधी रात को सदर अस्पताल सिवान पहुंचे और मामले की जानकारी ली।

मीडिया से बात करते हुए डीएम ने कहा

तीन लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है और छह लोग गंभीर रूप से बीमार हैं जिनका सिवान के सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। हम मामले की जांच कर रहे हैं।

बता दें कि बिहार में जहरीली शराब कांड बड़ा मुद्दा बन गए हैं। पिछले महीने दिसंबर 2022 में छपरा जिले में अवैध शराब के सेवन से 70 लोगों की मौत हो गई थी। विशेष जांच दल ने मामले के सिलसिले में एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया था और 2.17 लाख रुपये नकद भी बरामद किए थे। छपरा में जहरीली शराब कांड ने राष्ट्रीय सुर्खियां बटोरीं थी।

Next Story