बिहार

5 सरकारी डॉक्टर सेवा से बर्खास्त, नीतीश कैबिनेट की बैठक में इन एजेंडों पर लगी मुहर

Kunti Dhruw
7 Dec 2021 5:36 PM GMT
5 सरकारी डॉक्टर सेवा से बर्खास्त, नीतीश कैबिनेट की बैठक में इन एजेंडों पर लगी मुहर
x
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को मुख्य सचिवालय में चल रही।

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को मुख्य सचिवालय में चल रही. कैबिनेट की अहम बैठक खत्म हो गई है। इस बैठक में कुल 17 एजेंडों पर मुहर लगी है। कैबिनेट बैठक में वाल्मीकिनगर में 102 कमरों का कन्वेंशन सेंटर बनाने को मंजूरी सहित कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक, वाल्मीकि नगर में बनने वाले कन्वेंशन सेंटर की लागत में करीब 120 करोड़ 21 लाख रुपये खर्च होंगे। कन्वेंशन सेंटर में चार ब्लॉक में बनाए जाएंगे। बैठक में यह फैसला लिया गया कि अब बालू घाटों को टेंडर होगा। बंदोबस्तधारियों से मिली 10 प्रतिशत प्रति भूति राशि यानी 267.83 करोड़ रुपये वापस होगा।
बैठक में 10 नवम्बर 2021 का जारी आदेश वापस लिया गया है। अवैध खनन रोकने को लेकर कैबिनेट ने यह फैसला लिया है। इसके अलावा बैठक में राज्य के पांच डॉक्टरों को सेवा से बर्खास्त कर दिया है।









इन जिलों में तैनात डॉक्टर हुए सेवा से बर्खास्त

>गोपालगंज जिले के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. असलम हुसैन को सेवा से बर्खास्त कर दिया है। उन पर लगातार अनधिकृत रूप से अनुपस्थित रहने का आरोप लगा था।
> गया के अतरी PHC चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. कवींद्र प्रसाद सिंह को जबरन रिटायर्मेंट दिया गया है।
>किशनगंज सदर हॉस्पिटल के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सुनील कुमार चौधरी और छतरगाछ रेफरल अस्पताल डॉ. शिवानी सिंह को बर्खास्त किया गया है।
>पूर्णियां सदर अस्पताल चिकित्सा पदाधिकारी डॉ.मो सबाह अंसारी को बर्खास्त किया गया है।
Next Story
© All Rights Reserved @ 2023 Janta Se Rishta