बिहार

बिहार में इस हफ्ते गिरेगा 5 डिग्री पारा, 13 जिलों में ठंड बढ़ी, जानें अपने शहर का हाल

Shantanu Roy
8 Nov 2022 10:30 AM GMT
बिहार में इस हफ्ते गिरेगा 5 डिग्री पारा, 13 जिलों में ठंड बढ़ी, जानें अपने शहर का हाल
x
बड़ी खबर
पटना। देश के अधिकांश राज्यों के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। इससे सर्दी का असर बढऩे लगा है। खासकर सुबह और शाम को सर्दी के तेवर तीखे हो चले हैं और दोपहर में खिली धूप लोगों को राहत दे रही है। वहीं बिहार में भी इस सप्ताह से ठंड बढ़नी शुरू हो जाएगी। इस दौरान राज्य में न्यूनतम तापमान 3 से 5 डिग्री तक नीचे जाने की आशंका जताई जा रही हैं।
कई जिलों में दर्ज की गई तापमान में गिरावट
मौसम विभाग के मुताबिक, 13 नवंबर के बाद से तापमान गिरने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि अधिकतम तापमान में ज्यादा कमी नहीं आएगी। इसके अतिरिक्त राज्य के 13 जिलों में तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। इसमें पटना, गया, वैशाली, बेगूसराय, रोहतास, औरंगाबाद, पूर्णिया, सबौर, सीवान, वाल्मीकिनगर, जमुई, खगड़िया, भागलपुर आदि शामिल हैं। वहीं नवंबर के दूसरे हफ्ते से बिहार में औसत न्यूनतम तापमान 12 से 14 डिग्री सेल्सियस तक आ सकता है। हालांकि अधिकतम तापमान का औसत 18 से 19 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।
जानें किस जिले में पड़ रही है सबसे ज्यादा ठंड
बता दें कि मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को गया जिले में सबसे ज्यादा ठंड रही। यहां का न्यूनतम तापमान 15.9 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा मुजफ्फरपुर में न्यूनतम तापमान 20.6 डिग्री सेल्सियस, बेगूसराय में न्यूनतम तापमान 17.0 डिग्री सेल्सियस और नवादा में 17.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है।
Next Story