बिहार

40 साल के व्यक्ति का नाले में मिला शव, हत्या की आशंका

Shantanu Roy
28 Sep 2022 12:28 PM GMT
40 साल के व्यक्ति का नाले में मिला शव, हत्या की आशंका
x
बड़ी खबर
अररिया। मंगलवार को मनेर थाना क्षेत्र के बड़की कठौतिया गांव की चंवर के नदी में 40 वर्षीय अज्ञात पुरुष का उबलता हुआ शव मिली है, उसके शरीर पर चोट के कई निशान हैं। इसे देखकर ऐसा लग रहा है कि युवक की हत्या कर उसका शव नहर में फेंक दिया गया है। मृतक की उम्र लगभग 40वषिय है। अज्ञात पुरुष का शव मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। घटनास्थल पर शव के देखने के लिए स्थानीय लोगों की भीड़ जुटी रही। इस घटना के बाद स्थानीय लोग तरह-तरह की बातें कर रहे हैं। कोई इसे हत्या बता रहा है तो किसी का कहना है कि 40 वर्षीय व्यक्ति नहाने के दौरान डूब गया होगा और इसकी शव तैरते हुए नहर तक पहुंच गई।
खबर लिखे जाने तक मृतक व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई है। घटना की सूचना मिलते ही मनेर थानाध्यक्ष अपने पूरे दलबल के साथ मौके पर पहुंचे एवं पुलिस कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद अनुमंडलीय अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। थानाध्यक्ष राजीव रंजन ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला हत्या प्रतीत होता है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा कि इसकी हत्या कब और कैसे हुई है। मृतक का तलवा एवं सिर का चमरी उखड़ा हुआ पाया गया है। ऐसा प्रतीत होता है कि किसी ने दो-चार दिन पहले ही हत्या कर नदी में शव को फेंक दिया है। पुलिस ये पता लगाने की कोशिश कर रही है कि 40 वर्षीय अज्ञात पुरुष कौन है और कहा का रहने वाला है। साथ ही व्यक्ति का शव नहर में कैसे पहुंचा ये भी पुलिस के लिए एक बड़ा सवाल बना हुआ है।
Next Story