बिहार

40 साल की चाची का 20 साल के भतीजे से अवैध सम्बन्ध, पति ने रंगे हाथो पकड़ा

Harrison
23 July 2023 12:56 PM GMT
40 साल की चाची का 20 साल के भतीजे से अवैध सम्बन्ध, पति ने रंगे हाथो पकड़ा
x
जमुई | कहते हैं कि प्यार अंधा होता हैं...प्यार में इंसान सुध-बुध खो देता हैं। प्यार में लोक-लाज की चिंता भी नहीं रहती। कुछ ऐसा ही वाक्या बिहार के जमुई जिले में देखने को मिला है, जहां पर 40 साल की चाची को अपने 20 साल के भतीजे से प्यार हो गया। वहीं, शनिवार को दोनों को एक कमरे में गांव वालों ने पकड़ लिया। इसके बाद गांव वालों ने दोनों की शादी करा दी। बताया जा रहा है कि चाची और भतीजे के बीच करीब 3 साल से अवैध संबंध थे।
जानकारी के मुताबिक, मामला टाउन थाना क्षेत्र के लखापुर गांव का है। बताया जा रहा है कि लखापुर निवासी इंद्रदेव पासवान की पत्नी रूबी देवी (40) का उसके भतीजे पंकज पासवान (20) के साथ बीते 3 साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। दोनों के घर एक ही गांव में आसपास ही थे। दोनों में प्रेम इस कदर परवान चढ़ा था कि वे एक दूसरे से चोरी-छिपे भी मिलते थे। इधर, महिला के पति इंद्रदेव पासवान को इस बात का शक था कि उसकी पत्नी का अवैध संबंध हैं। वहीं, बीते शनिवार को रूबी देवी पंकज से मिलने गई हुई थी। लेकिन इसकी भनक महिला के पति को लग गई। उसने दोनों को एक साथ पकड़ लिया।
बता दें कि इसके बाद पंचायत बुलाई गई और फिर पति ने पंचायत के लोगों के बीच पत्नी और अपने भतीजे की शादी करा दी। इसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को इस पूरे मामले की जानकारी दी। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं, इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। बताया जा रहा है कि महिला का एक 10 साल का बेटा भी है।
Next Story