बिहार

40 साल की चाची को हुआ 20 साल के भतीजे से इश्क

Rani Sahu
23 July 2023 5:14 PM GMT
40 साल की चाची को हुआ 20 साल के भतीजे से इश्क
x
जानें पूरा मामला
जमुई : बिहार के जमुई में एक चाची और अपनी आयु से 20 साल छोटे भतीजे से इश्क हो गया। चाची अपने ही महबूब भतीजे के प्यार में सबकुछ छोड़ने को तैयार हो गई और उसने अपनी पति को छोड़ने को तैयार हो गई। हालांकि,जैसे ही बात की भनक युवक के चाचा को लगी तो उनसे अपनी पत्नी की शादी भतीजे से करवा डाली। अब ये शादी पुरे जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है।
मिली जानकारी के अनुसार, जमुई जिले के लखापुर गांव में रहने वाली रूबी देवी की अपने ही भतीजे पकंज पासवान से प्रेम हो गया। इन दोनों के बीच लगभग 3 सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। लेकिन, इस मामले की भनक चाचा को नहीं लग पाई। लेकिन, अब जब इस मामले की जानकारी उनको हुई तो उसके तरफ से जो कदम उठाया गया वो अपने आप में चर्चा का विषय बना हुआ है। इसने 40 साल की चाची की 20 साल के भतीजे की शादी करा डाली और खुद अपनी पत्नी से अलग होने का फैसला कर डाला। हालांकि इसके लिए पंचायत हुई। पंचायत में पति इंद्रदेव पासवान पत्नी को रखने के लिए तैयार नहीं हुआ। जब 20 साल के भतीजे पंकज पासवान से बात की गई तो वह महिला को अपनी पत्नी बनाने को तैयार हो गया।जिसके बाद पंचायत ने दोनों की वही शादी करा दी और महिला के पहले पति ने ही महिला की मांग पंकज पासवान के हाथों भरवा दिया।
इधर, इस मामले में ग्रामीणों ने टाउन थाना की पुलिस को फोन कर पूरे मामले की जानकारी दी। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष राजीव तिवारी ने कहा कि जानकारी मिली है, छानबीन की जा रही है। जल्द ही सभी जानकारी लेकर आगे का एक्शन लिया जाएगा। फिलहाल पुलिस अपने अस्तर से पुलिस जांच - पड़ताल में जुटी हुई है।
Next Story