बिहार

Patna के पुनपुन में दीवार गिरने से 40 लोग घायल

Sanjna Verma
28 Aug 2024 6:05 PM IST
Patna के पुनपुन में दीवार गिरने से 40 लोग घायल
x
Patna पटना: पटना जिले में पुनपुन थाना क्षेत्र के श्रीपालपुर गांव के समीप बुधवार को एक दीवार के अचानक ढह जाने से करीब 40 लोग घायल हो गए। पटना के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) राजीव मिश्रा ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि पुनपुन इलाके में एक घर की दीवार गिरने से कम से कम 40 लोग घायल हो गए।
उन्होंने बताया कियह घर Shripalpur इलाके के नीरज कुमार का है और यह घटना उस समय हुई जब घर में एक धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा था। मिश्रा ने बताया किसुबह शुरू हुए इस कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए कुमार के घर करीब 100 लोग पहुंचे थे जिनमें अधिकांश महिलाएं थीं।
उन्होंने कहा कि वरिष्ठ पुलिस अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल ले गए। एसएसपी ने बताया कि गंभीर रूप से घायल कुछ लोगों को पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि मामले की आगे जांच की जा रही है। जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे।
Next Story