बिहार

गुप्तेश्वर धाम से लौटे 13 में से 3 लोग की मौत

Admin4
6 Oct 2023 7:02 AM GMT
गुप्तेश्वर धाम से लौटे 13 में से 3 लोग की मौत
x
पटना। बड़ी खबर राजधानी पटना से सामने आ रही है। जहां एक इलाके के 7 लोग अचानक बीमार हो गए है। वहीं परिजनों ने आनन-फानन में सभी को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दरमियान 3 की मौत हो गई है। वहीं अन्य 4 की इलाज अभी जारी है। वहीं इस मामले के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। बता दें कि मृतकों की पहचान 35 वर्षीय राकेश यादव, 30 वर्षीय राम नाथ यादव व 45 वर्षीय संजय कुमार के रुप में हुई है। वहीं अन्य 4 लोगों का इलाज पटना के विभिन्न अस्पतालों में जारी है। मिली जानकारी के अनुसार, सभी बीमार व मृतकों सहित कुल 13 लोग सासाराम स्थित गुप्तेश्वर महादेव के दर्शन करने गए थे। वही दर्शन कर घर वापस आने के एक सप्ताह बाद 13 में 7 लोगों की तबीयत अचानक खराब हो गई है। वहीं 3 लोगों की मौत इलाज के दौरान हो गई है। वहीं शेष लोगों की इलाज जारी है। वहीं इस मामले की जानकारी देते हुए पूजा करने गए युवक सुमित कुमार ने बताया कि बीते 10 सितंबर को पटना के गर्दनीबाग थाना क्षेत्र के जनता रोड स्थित देवी स्थान के पास मुहल्ले में रहने वाले कुल 13 लोग सासाराम स्थित गुप्तेश्वर महादेव धाम के लिए ट्रेन से रवाना हुए थे। जहां, चेनारी से 11 सितंबर को टेंपो पकड़ चेनारी पहुंचे और 14 किलो मीटर की ऊंचाई पर गुफा में शिव लीग के दर्शन को निकले। वही सुमित कुमार ने बताया कि गुफा में चढ़ाई करते वक्त बारिश और कुएं का पानी रास्ते में सभी लोगों ने पिया था। सभी बिलकुल स्वस्थ दर्शन कर 14 सितंबर को पटना के गर्दनीबाग जनता रोड अपने अपने घर पहुंच गए। वही लगभग एक सप्ताह बीत जाने के बाद अचानक 13 ग्रुप मेंबरों में 7 लोगों की तबियत एक के बाद एक खराब होना शुरू हो गया। जिन्हें परिजनों ने ज्यादा स्थिति खराब होने पर अस्पताल इलाज के लिए भर्ती कराया। जहां, डॉक्टरों ने बताया की इलाज रत लोगों में लिवर किडनी संबंधित परेशानी पाई गई है। फिलहाल इस घटना के बाद इलाके के लोगों में हड़कंप का माहौल है। वही इस घटना के बाद कई लोग डरे सहमे हुए हैं।
Next Story