
x
बड़ी खबर
मुजफ्फरपुर। मंगलवार को अपराधियों ने 26 वर्षीय एक युवक को गोली मार दिया। इसमे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। घटना जिले के साहेबगंज थाना क्षेत्र के नावानगर निजामत गांव की है। जहां सुबह में गांव के ही कन्हाई राम को गोली मार दी गई। घटना के बाद घर में चीख पुकार मच गई। लोगों ने आनन फानन में कन्हाई को स्थानीय पीएचसी ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
वहीं, घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए। इधर, लोगों ने मामले की सूचना साहेबगंज थाने की पुलिस को दिया। सूचना पर पहुंची साहेबगंज पुलिस ने घटनास्थल की छानबीन की। फिर, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए SKMCH भेज दिया। वहीं, घटना के बाद लोगों के आक्रोश था। स्थानीय लोगो के अनुसार जमीन विवाद में कन्हाई की गोली मारकर हत्या करने की बात कही जा रही है।
हालांकि, पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई। बताया जा रहा है कि सुबह में कन्हाई घर पर ही था। इसी दौरान अचानक से अपराधी आये और उस पर गोली चला दी। इस दौरान मौके पर अफरातफरी मच गई। फर्श पर खून पसरा हुआ था। घर के लोगों में उसे अस्पताल ले गए। जहां वे मृत घोषित कर दिए गए। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। महिलाओं का रोरोकर बुरा हाल है। इधर, पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है। परिजनों का बयान दर्ज कराने की कवायद की जा रही है। इसके अलावा, अपराधियों को चिह्नित किया जा रहा है।
Next Story