
x
Bihar बिहार: नगर विकास एवं आवास विभाग मंत्री नितिन नबीन ने गुरुवार को पटना नगर निगम की टीम के साथ व्यापक समीक्षा बैठक की। बैठक का मुख्य उद्देश्य राजधानी क्षेत्र में नागरिक सुविधाओं को सुदृढ़ करना, चल रही शहरी विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करना तथा आगामी कार्ययोजना को ठोस रूप देना था। बैठक में मंत्री ने सचिव एवं नगर निगम अधिकारियों को पटना में 25 जगहों को चिह्नित कर वेंडिंग जोन बनाने की व्यवस्था पर तेजी से कार्य करने का निर्देश दिया। साथ ही जल निकासी, जलापूर्ति एवं सीवरेज नेटवर्क की जीआईएस मैपिंग करने और कचरा प्रबंधन एवं संग्रहण के लिए नए वाहनों के क्रय करने की बात की।
मंत्री ने सबसे पहले सफाई व्यवस्था, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, नालों की सफाई, जलनिकासी व्यवस्था तथा स्वच्छता से जुड़े सूचकों की विस्तृत जानकारी ली। उसके बाद उन्होंने शहर में बढ़ती जनसंख्या को देखते हुए सफाई व्यवस्था को और अधिक वैज्ञानिक एवं समयबद्ध बनाने का निर्देश दिया, जिससे नागरिकों को साफ-सुथरा और स्वस्थ वातावरण मिल सके। बैठक में विभाग के सचिव संदीप कुमार आर. पुडकलकट्टी, अपर सचिव विजय प्रकाश मीणा, पटना नगर निगम आयुक्त यशपाल मीणा सहित निगम के सभी वरीय अधिकारियों ने विभिन्न परियोजनाओं की वर्तमान स्थिति की जानकारी दी। बैठक में जलापूर्ति, सीवरेज नेटवर्क विस्तार और नल-जल योजनाओं की उपलब्धि की भी समीक्षा की गई।
मंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट कहा कि किसी भी वार्ड में पेयजल आपूर्ति में बाधा नहीं आनी चाहिए। उन्होंने कहा कि नागरिकों की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता है और विभाग की सभी योजनाएं उसी दिशा में केंद्रित हैं। इस दौरान मंत्री ने राम चक बैरिया स्थित सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्रोजेक्ट के कार्यों की प्रगति की भी विस्तृत समीक्षा की। राम चक बैरिया राजधानी पटना में ठोस अपशिष्ट के वैज्ञानिक प्रसंस्करण और प्रबंधन का प्रमुख केंद्र है, जिसके माध्यम से प्रतिदिन उत्पन्न होने वाले कचरे का पृथक्करण, प्रोसेसिंग और निस्तारण तकनीकी रूप से किया जाएगा। मंत्री ने भरोसा जताया कि समन्वय और जिम्मेदारी के साथ पटना को स्मार्ट, स्वच्छ और आधुनिक शहर बनाने के लक्ष्य को शीघ्र ही साकार किया जाएगा। उन्होंने स्वच्छता में पटना को राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर स्थान प्राप्त होने पर शहरवासियों, नगर निगम के सभी अधिकारियों, कर्मियों और सफाई योद्धाओं को बधाई दी।
Tagsपटना नगर निगमनितिन नबीननगर विकासस्मार्ट शहरस्वच्छतावेंडिंग जोनजलापूर्तिसीवरेज नेटवर्कसॉलिड वेस्ट मैनेजमेंटकचरा प्रबंधननागरिक सुविधाठोस अपशिष्ट प्रसंस्करणआधुनिक पटनाजीआईएस मैपिंगसफाई व्यवस्थाशहर नियोजनजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





