
x
Bihar बिहार: नवनिर्वाचित विधायक नए आवास में रहेंगे। भवन निर्माण विभाग द्वारा पटना में विधायक एवं विधान पार्षद आवास परिसर में नवनिर्वाचित विधायकों के आवासन के लिए लगभग 44.41 एकड़ भूखंड में 246 आवासों का निर्माण किया गया है। विधायकों के लिए विभिन्न चरणों में आवासीय परिसर को तैयार किया गया है।
नए परिसर में जरूरी कार्यों को पूर्ण कर लिया गया है। बताया गया कि प्रत्येक आवास का निर्मित क्षेत्रफल लगभग 3693 वर्गफीट है। आवास परिसर में विधायकों के आवासन के अलावा एमएलए हॉस्टल, कैंटीन, कम्युनिटी सेंटर आदि की भी सुविधाएं रहेंगी। भवन निर्माण विभाग के सचिव कुमार रवि द्वारा बताया गया कि विधायकों के लिए 246 आवासों का निर्माण किया गया है। आवासों को विधानसभा क्षेत्र के अनुसार आवंटित किया जाएगा, जिस पर निर्वाचन क्षेत्र संख्या और विधानसभा सभा क्षेत्र का नाम लिखा हुआ है।
आवास के निर्माण होने से विधायकों को कई तरह की सुविधाएं मिलेंगी। क्षेत्रीय जनता के साथ संपर्क स्थापित करने में पहले से आसानी होगी। आम लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं को सुन सकेंगे। इसके अलावा कार्यालय के कार्यों में भी सहूलियत होगी। उन्होंने कहा कि आवासन परिसर को जीरो डिस्चार्ज की अवधारणा को ध्यान में रखकर निर्माण किया गया है।
सीवेज डिस्चार्ज को ट्रीटमेंट के बाद बागवानी के लिए पानी का उपयोग किया जाएगा। वर्षा जल संचयन की भी व्यवस्था है। इसके अलावा, बिजली बचत के लिए एलईडी स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था की गई है। परिसर को सुंदर एवं मनमोहक बनाने के लिए परिसर की सड़कों के किनारे तथा कॉमन स्थलों पर चम्पा, गुलमोहर, महोगनी आदि के पौधे लगाए गए हैं।
Tagsबिहारपटनाविधायक आवासनवनिर्वाचित विधायक246 आवासभवन निर्माण विभागएमएलए हॉस्टलकम्युनिटी सेंटरजीरो डिस्चार्जवर्षा जल संचयनएलईडी स्ट्रीट लाइटहरित क्षेत्रबागवानीपर्यावरण अनुकूलविधायक सुविधानिर्वाचन क्षेत्रकार्यालय कार्यसार्वजनिक संपर्कविधायक परिवार।जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





