बिहार

डिलेवरी ब्वाय से 23 हजार की लूट का मामला

Admin Delhi 1
20 Feb 2023 5:36 PM IST
डिलेवरी ब्वाय से 23 हजार की लूट का मामला
x

बक्सर न्यूज़: स्थानीय थाना क्षेत्र के डुमरांव शाखा नहर मार्ग पर कतिकनार पुल के पास बेखौफ अपराधियों ने ई कार्ड कम्पनी के डिलेवरी ब्वाय से 23 हजार रुपये, सामान व मोबाइल लूट लिया.

घटना देर शाम की है. बताया जाता है कि रोहतास जिले के दावथ थाना क्षेत्र के बभनी गांव निवासी डिलीवरी ब्वाय नीरज कुमार चनवथ गांव से सामान की डिलेवरी कर अपने गांव लौट रहा था. इसी दौरान कतिकनार नहर पुल के समीप बाइक सवार तीन अपराधियों ने उसकी बाइक में धक्का मार उसे गिरा दिया.

इसके बाद हथियार दिखा उसके पॉकेट से 23 हजार रुपये नगद, मोबाइल व कई सामान लूट कर भाग निकले. बाइक से गिरने के चलते डिलीवरी ब्वाय को गंभीर चोटें आई है. घटना के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने जख्मी को इलाज के लिए नावानगर भेजा. वहीं, घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गई. इस संबंध में जख्मी द्वारा तीन अज्ञात अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. नहर मार्ग पर हुई लूट की इस घटना से राहगीरों में भय का माहौल है. वहीं पुलिस पूछताछ कर रही है, जानकारी मिलने के बाद ही कार्रवाई होगी.

Next Story