बिहार

नाकाबंदी कर 21 साइबर अपराधियों को किया गिरफ्तार

Admin4
21 April 2023 11:03 AM GMT
नाकाबंदी कर 21 साइबर अपराधियों को किया गिरफ्तार
x
नवादा। नवादा में एसपी के आदेश पर साइबर क्राइम करने वाले अपराधियों के खिलाफ पुलिस ने ताबड़तोड़ छापेमारी अभियान चला रही है। इसी क्रम नें नवादा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने छापेमारी अभियान कर एक ही गांव के 21 लोगों को गिरफ्तार किया है।
दरअसल, नवादा एसपी अंबरीश राहुल ने साइबर क्राइम करने वाले अपराधियों के खिलाफ टीम गठन कर एक ही गांव में घेराबंदी कर एक साथ 21 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार व्यक्ति के पास से एंड्राइड 10 मोबाइल, प्रीपेड मोबाइल 11, चार नोटबुक, कस्टमर का आईडी 256 पेज का बरामद किया गया है। बता दें कि, पूरा मामला गुरुवार का है। जिसकी जानकारी पुलिस के द्वारा शुक्रवार को दिया गया है। मामले को लेकर पुलिस ने बताया है कि वारसलीगंज थाना क्षेत्र के आदमपुर गांव स्थित मामा बगीचा में बैठकर लोग एक दूसरे को फोन लगाकर ठगी करने का काम कर रहे थे। उसी दौरान नवादा की पुलिस कप्तान ने टीम गठन कर छापामारी की और छापामारी के दौरान चारों तरफ से नाकाबंदी कर सभी लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। साइबर अपराधियों के एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है।
गिरफ्तार लोगों का नाम - सुबह सिंह का पुत्र विकास कुमार, महेंद्र सिंह का पुत्र रंजय कुमार,स्वर्गीय सुरेश सिंह का पुत्र कुणाल कुमार,अरुण सिंह का पुत्र रंजीत कुमार, सुबोध सिंह का पुत्र रोशन कुमार,रनेह सिंह का पुत्र दिलीप कुमार,रामचरित्र सिंह का पुत्र शुभम कुमार, श्रीकांत सिंह का पुत्र रोहित कुमार ,धर्मेंद्र सिंह का पुत्र पिंटू कुमार,देवेंद्र सिंह का पुत्र अभिषेक कुमार, आशीष राम का पुत्र राजेश राम,सियाराम सिंह का पुत्र गोपाल कुमार,स्वर्गीय रामजी सिंह का पुत्र पंकज सिंह, प्रभात सिंह का पुत्र संतोष कुमार, धर्मेंद्र सिंह का पुत्र पिंटू कुमार, आनंदी सिंह का पुत्र मोनू कुमार, देव नारायण सिंह का पुत्र कन्हैया कुमार, धर्मेंद्र सिंह का पुत्र सिंटू कुमार, योगेंद्र सिंह का पुत्र गोरेलाल कुमार, जोगिंदर सिंह का पुत्र गोपाल कुमार,रामानंदन सिंह का पुत्र अकाश कुमार सभी लोगों की गिरफ्तारी की गई है।
Next Story