बिहार

2 महिला जंगली सुअर के हमले से घायल, एक की हालत नाजुक

Admin Delhi 1
3 March 2023 5:44 AM GMT
2 महिला जंगली सुअर के हमले से  घायल, एक की हालत नाजुक
x

पटना: जिले के रजौली थाना क्षेत्र के धमनी गांव की दो महिला पर गुरुवार को जंगली सूअर ने हमला कर दिया।जिससे दोनों महिला बुरी तरह से घायल हो गई। आसपास के लोग ने आनन-फानन में दोनों महिला को उठाकर अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया है। घायल महिला में कृष्णा राजवंशी की पत्नी सावित्री देवी विदेशी राजवंशी की पत्नी गया देवी शामिल है। दोनों घायल को अनुमंडल अस्पताल में डॉक्टर दिलीप कुमार ने प्राथमिक उपचार किया गया। दोनों की हालत नाजुक थी। जिसे सदर अस्पताल नवादा रेफर कर दिया गया है। जहां से पावापुरी मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है।

परिजनों ने बताया कि गुरुवार को पशु को गांव के बगल में स्थित जंगली क्षेत्र में चारा चराने के लिए छोड़ने गई थी। इसी दौरान अचानक जंगली सूअर जंगल से निकलकर दोनों पर हमला कर दिया है। घायल महिला के परिजनों ने बताया कि गरीबी के कारण उनके पशु जंगलों में ही चरा करते हैं ।इस कारण महिलाएं पशुओं को जंगल में छोड़ने गई थी। जिस दौरान जंगली सूअर ने हमला कर उन्हें लहूलुहान कर दिया है ।दोनों की स्थिति बहुत ही गंभीर बताई जा रही है।

Next Story