
x
रोहतास। बिहार में रोहतास के डेहरी मुफस्सिल थाना क्षेत्र में आपसी विवाद में 2 लोगों की हत्या कर दी गयी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कंचनपुर गांव में 2 पक्षों के बीच विवाद चल रहा था। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी, तो दूसरे पक्ष के लोगों ने लाठी-डंडे से पीट-पीटकर आरोपित की हत्या कर दी। सूत्रों ने बताया कि मृतकों में अनिल यादव तथा सतेंद्र सिंह शामिल है।

Admin4
Next Story