बिहार

NEET पेपर लीक केस में 2 और गिरफ्तार, पटना से पकड़े गए पंकज पर पेपर चुराने का आरोप

Jyoti Nirmalkar
17 July 2024 8:42 AM IST
NEET पेपर लीक केस में 2 और गिरफ्तार, पटना से पकड़े गए पंकज पर पेपर चुराने का आरोप
x
NEET पेपर लीक मामले में CBI ने दो और लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए लोगों के नाम पंकज और राजू हैं। पंकज को पटना और राजकुमार सिंह उर्फ राजू को झारखंड के हजारीबाग से पकड़ा गया है। पंकज पर NEET का पेपर चोरी करने का आरोप है। वहीं, राजू ने इसे आगे बढ़ाया। पंकज कुमार ने NTA के ट्रंक से पेपर चुराया था। इसके बाद पेपर को आगे बांटने के लिए दिया गया था। पंकज कुमार बोकारो का रहने वाला है।
Next Story