
x
हजारीबाग: शहर के अन्नदा कॉलेज में दो लड़कियों ने बीच कॉलेज में मारपीट कर ली। इसके बाद लड़कों ने इसका वीडियो वायरल कर दिया। कॉलेज कैंटीन के समीप बुधवार को घटी घटना की चर्चा शहर में है। दोनों 11वीं कक्षा की छात्रा है। जब मारपीट हो रही थी उस दौरान कई छात्र- छात्राओं ने वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। मौके उपस्थित अन्य छात्राओं ने इसे ब्यॉय फ्रेंड के चक्कर में बताया है। हालांकि इस संबंध में कोई आवेदन नहीं दिया गया है। अन्नदा कॉलेज के प्राचार्य नीलमणि मुखर्जी ने कहा कि अभी कारण पता नहीं चला है। जांच की जा रही है। दोनों लड़कियां कॉलेज में नहीं आयी थी।
एक लड़के के लिए दो लड़कियों में हुई ज़बरदस्त भिड़ंत | Unseen India pic.twitter.com/Z73j5fBtMH
— UnSeen India (@USIndia_) October 14, 2022
Next Story