बिहार

साइकिल से भारत भ्रमण पर निकले 2 दोस्त, पर्यावरण संरक्षण का दे रहे संदेश

Shantanu Roy
6 Dec 2022 10:10 AM GMT
साइकिल से भारत भ्रमण पर निकले 2 दोस्त, पर्यावरण संरक्षण का दे रहे संदेश
x
बड़ी खबर
पूर्णिया। पर्यावरण संरक्षण और युवाओं को बचाने के लिए 2 दोस्त साइकिल पर सवार होकर ऑल इंडिया टूर पर निकले हैं। यह दोस्त अब तक 9000 किलोमीटर का सफर तय कर बिहार के पूर्णिया जिले में पहुंचे हैं।
युवाओं को कर रहें जागरूक
जानकारी के मुताबिक, पूरे देश के भ्रमण पर निकले युवक हरियाणा राज्य के हिसार निवासी चिराग शर्मा और पंकज है। चिराग ने बताया कि वह अपने दोस्त पंकज के साथ मिलकर साइकिल से देशभर के युवाओं को संदेश दे रहे हैं। आज के समय में युवा ज्यादातर नशे के आधी हो रहे हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि कुछ युवाओं को अभी अपने अधिकार के बारे में पता नहीं है। हम युवाओं के जीवन और पर्यावरण को बचाने की एक छोटी सी कोशिश कर रहे हैं। चिराग और पंकज अब तक 15 राज्‍य घूम चूके है और 16 वां राज्य बिहार है। इसी के चलते दोनों दोस्त बिहार के पूर्णिया पहुंचे। दोनों दोस्तों ने लोगों से अपील की हैं कि पर्यावरण को बचाएं और युवा नशे से दूर रहें।
अब तक तय कर चुके हैं 9000 किलोमीटर सफर
वहीं बिहार के पूर्णिया पहुंचे दोनों दोस्त ने बताया कि युवाओं को नशे से बचाने के प्रति जागरूक करना है और पर्यावरण संरक्षण के साथ पेड़ पौधे का ख्याल रखने का संदेश देना ही हमारा मकसद है। उन्होंने बताया कि हमने 1 सितंबर 2022 को साइकिल यात्रा शुरु की थी। अब तक हम 9000 किलोमीटर से ज्यादा का सफर तय कर चुके हैं। चिराग शर्मा ने कहा कि युवा अपने आप को स्वस्थ रखने के लिए साइकिलिंग का सहारा लें और पर्यावरण संरक्षण पर विशेष ध्यान दें।
Next Story