
x
पटना। पटना पुलिस ने दानापुर के खगौल में हुए गोलीबारी मामले का खुलासा कर दिया है। बता दे की दानापुर पुलिस ने गाडीखाना के पास मनीष कुमार नाम के युवक पर हुए गोलीबारी मामले में दो बदमाशों को अरेस्ट कर लिया है। वही गिरफ्तार आरोपियों की पहचान धन्नु और शांशु के रूप में हुई है। वही इस मामले को लेकर दानापुर ASP अभिनव धीमन ने बताया कि मनीष कुमार की करीब एक माह पूर्व दोस्तों के साथ लड़ाई हुई थी। इस लड़ाई में शांशु कुमार का सिर फट गया था। उसके बाद शांशु कुमार ने प्राथमिकी दर्ज नहीं कराई। उस मामले में दोनों ने आपस में सुलह कर लिया था। लेकिन, शांशु उस घटना को लेकर बदला लेने का प्रयास करने लगा। वही बार-बार शांशु कुमार तथा उसके पिता सिकन्दर महतो धन्नु कुमार पर दबाव बना रहे थे कि मनीष को लेकर आओ, उसे मारना है। वही साजिश के तहत 19 सितंबर को धन्नु कुमार ने अपने जन्मदिन पर मनीष कुमार को बुलाया तथा जान मारने की नीयत से उसके ऊपर फायरिंग की गई। गोलीबारी में 5 गोली मनीष को लगी। उसका इलाज सगुना मोड़ स्थित निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। अभी उसकी स्थित गंभीर बनी हुई है। मनीष के परिजनों ने 4 व्यक्ति को नामजद अभियुक्त बनाया है। जिसमें 2 को गिरफ्तार किया है। अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
Tagsबिहारबिहार न्यूज़दिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBig news of the daycrime newspublic relation newscountrywide big newslatest newstoday

Admin4
Next Story