
x
मेला देखकर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत
बेतिया: मझौलिया थाना क्षेत्र में सोमवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार 19 वर्षीय युवक की मौत हो गई। उसके साथी को गंभीर हालत में जीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। दोनों मेला देखकर घर लौट रहे थे।
रात करीब नौ बजे हुआ हादसा
मृतक की पहचान पूर्वी चंपारण के हरसिद्धि थाना क्षेत्र निवासी सुरेंद्र पटेल के पुत्र रोहित कुमार के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, रोहित अपने साथी गोलू कुमार के साथ बाइक से लौट रहा था। रात करीब नौ बजे नानोसती चौक के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। चालक वाहन लेकर फरार हो गया।
साथी का अस्पताल में चल रहा इलाज
हादसे में रोहित की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि गोलू गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने फोन कर रोहित के परिजनों को घटना की सूचना दी। रोहित काठमांडू में फर्नीचर का काम करता था। उसकी मौत से परिवार में मातम है। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है।
Next Story





