
x
मुजफ्फरपुर। मुजफ्फरपुर में एक 18 वर्षीय युवक की संदिग्ध स्थिति मे मौत हो गई। उसका शव कमरे के भीतर टंगा मिला। घटना जिले के बोचहा थाना क्षेत्र के सरफुद्दीनपुर की है। युवक एक लाइन होटल का स्टाफ था। घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई है। लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दिया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच की। कमरे का दरवाजा भीतर से बंद था। उसे तोड़कर पुलिस अंदर गई। फिर, शव को फंदे से उतारा। मृतक की पहचान बोचहा थाना के विशुनपुर पंचायत गुरही का रहने वाला नितीश कुमार था। पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया है। मामले मे थानेदार अरविंद प्रसाद ने बताया की घटना की जांच की जा रही है। हत्या व आत्महत्या की बिंदु पर भी जांच चल रही है। मामले में मृतक की मां मीना देवी ने बताया की उनका बेटा पिछले चार महीनों से होटल मे काम करता था। आज सूचना मिली की उसकी मौत हो गई है। उन्होंने आरोप लगाया की किसी ने बेटे की हत्या कर शव को टांग दिया है। लेकिन इसे आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गयी है। उन्होंने कहा की उसे 5 हजार रुपये महिना मिलता था। कुछ रुपये भी बकाया था। वही, अन्य परिजनों का कहना है की नितीश की किसी से अनबन नही होती थी। आत्महत्या वह नही कर सकता है।
Next Story