
x
Patna पटना। बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को कहा कि बिहार में 6.58 लाख करोड़ रुपए के निवेश से 170 राष्ट्रीय परियोजनाएं पूरी की जा रही हैं। यही वजह है कि बिहार विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की योजनाएं केवल कागजों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि धरातल पर उतरकर तेजी से परिणाम दे रही हैं।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासनकाल में योजनाओं की केवल घोषणा मात्र होती थी, लेकिन उनके प्रभावी क्रियान्वयन पर कोई ठोस पहल नहीं की जाती थी। इसके विपरीत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में योजनाओं की नियमित समीक्षा और प्रगति की सख्त निगरानी की जा रही है, जिससे विकास परिलक्षित हो रहा है और कार्यों को गति मिल रही है।
उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी राज्यों के मुख्य सचिवों के साथ प्रगति के माध्यम से बैठक कर 85 लाख करोड़ रुपए से अधिक की परियोजनाओं की समीक्षा की और उन्हें तेजी से आगे बढ़ाने के निर्देश दिए। इसी का परिणाम है कि बिहार में भी राष्ट्रीय अवसंरचना परियोजनाएं तेजी से आकार ले रही हैं।
उन्होंने कहा कि वर्तमान में बिहार में कुल 170 राष्ट्रीय परियोजनाएं प्रगति पर हैं, जिनमें कुल 6.58 लाख करोड़ रुपए का निवेश किया जा रहा है। इनमें से 60 परियोजनाएं, जिनकी लागत 1.28 लाख करोड़ रुपए है, सफलतापूर्वक पूर्ण कर जनता को समर्पित की जा चुकी हैं, जबकि 110 परियोजनाएं 5.30 लाख करोड़ रुपए की लागत से विभिन्न चरणों में निर्माणाधीन हैं। परियोजनाओं की संख्या के लिहाज से सड़क एवं राजमार्ग क्षेत्र सबसे बड़ा है, जिसमें कुल 72 परियोजनाएं शामिल हैं। वहीं रेलवे क्षेत्र में 38 परियोजनाएं चल रही हैं, जो बिहार को राष्ट्रीय रेल नेटवर्क से और अधिक मजबूती से जोड़ रही हैं।
उन्होंने आगे कहा, इसके अलावा, बिजली, तेल एवं गैस, दूरसंचार, शहरी अवसंरचना और जलमार्ग क्षेत्रों में भी बड़े पैमाने पर निवेश किया जा रहा है। कानून-व्यवस्था, बिजली, पानी, ईंधन और निर्माण से जुड़े अधिकांश मुद्दों का समाधान कर लिया गया है। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय से संबंधित सभी 124 मुद्दों का 100 प्रतिशत समाधान किया जा चुका है। कई प्रमुख सड़क, पुल और रेलवे परियोजनाएं 99 से 100 प्रतिशत प्रगति पर पहुंच चुकी हैं।
Tagsबिहार विकासराष्ट्रीय परियोजनाएंनिवेशसम्राट चौधरीप्रधानमंत्री मोदीसड़क और राजमार्गरेलवेअवसंरचनाबिजलीतेल और गैसशहरी विकासजलमार्गकानून-व्यवस्थाजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





