बिहार

युवक से 1.50 लाख की लूट, जांच में जुटी पुलिस

Shantanu Roy
4 July 2022 11:35 PM IST
युवक से 1.50 लाख की लूट, जांच में जुटी पुलिस
x
बड़ी खबर

जमुई। जिले के सदर थाना क्षेत्र के ताजपुर गांव के समीप तीन अज्ञात अपराधियों ने लूट की घटना को अंजाम देने की नियत से एक युवक को गोली मार दी है। गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान सदर थाना क्षेत्र के नर्मदा निवासी मोहम्मद आमीन आलम के रूप में हुई है।

घायल युवक ने बताया कि वह सेंट्रल बैंक से डेढ़ लाख रुपया (1,50,000)निकासी कर अपने ससुराल मंझवे जा रहा था। तभी अचानक पीछे से पीछा कर रहे तीन अज्ञात अपराधियों द्वारा मोटरसाइकिल को ताजपुर गांव के समीप रुकवा लिया। इसके बाद तीनों द्वारा रुपयों से भरा बैग छीनने की कोशिश किया गया। काफी देर तक दोनों के बीच सड़क पर खींचातानी होती रही। जब अपराधी रुपयों से भरा बैग छीनने में असफल हो गए तो अपराधियों ने आमीन आलम के बाएं पैर के घुटने के ऊपर गोली मार दिया और मौके से फरार हो गया।
गोली युवक के पैर के आर पार हो गई। स्थानीय लोगों द्वारा घायल युवक को सदर अस्पताल जमुई लाया गया। जहां डॉक्टरों द्वारा युवक का इलाज किया जा रहा है। मामले की जानकारी सदर थाना अध्यक्ष चंदन कुमार को दी गई। थाना अध्यक्ष चंदन कुमार सदर अस्पताल पहुंचकर घायल युवक से मामले की जानकारी लिया। पुलिस द्वारा घटना की छानबीन की जा रही है
Next Story