
x
औरंगाबाद में ऑटो से गिरकर एक नाबालिग की मौत हो गई। पूरा मामला सदर प्रखंड के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के ओरा पंचायत के राजपुर गांव का है, जहां रविवार की दोपहर बाजार से घर लौटते समय सड़क हादसे में एक 15 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। मृतक किशोर की पहचान उसी गांव के स्व. गणेश भारती के 15 वर्षीय पुत्र सत्यम भारती के रूप में हुई है।
परिजनों के लिए सरकार से मुआवजे की मांग
बताया जा रहा है कि किशोर अपने घर का इकलौता बेटा था। चार साल पहले ही पिता की मौत हो चुकी है, वहीं उसकी दो बहन भी है। पिता की मौत के बाद से घर की सारी जिम्मेदारी इसी किशोर पर थी। दीपावली पर्व को लेकर वह औरंगाबाद शहर में सामान की खरीदारी करने आया था। सामान की खरीदारी कर वह ऑटो से अपने घर लौट रहा था। तभी शहर के अदरी नदी के मछली मार्केट के समीप ऑटो अनियंत्रित हो गई, जिसके कारण वह ऑटो से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से किशोर को आनन-फानन में औरंगाबाद सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान किशोर की मौत हो गयी। घटना के बाद पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कागजी प्रक्रिया पूरी कर शव को परिजनों को सौंप दिया। घटना के बाद से परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है तो वह गांव में मातम पसरा हुआ है। घटना की सूचना मिलते कर मृतक के परिजनों से मिलने औरंगाबाद विधानसभा के पूर्व बसपा प्रत्याशी सह जिला पार्षद अनिल कुमार यादव पहुंचे। उन्होंने मृतक के परिजनों के लिए सरकार से आपदा राहत के तहत मुआवजे की मांग की है।
Next Story