बिहार

12 वर्षीय बच्चे का सिर काट हाईटेंशन टावर पर चढ़ा आरोपी

Admin4
2 April 2023 12:16 PM GMT
12 वर्षीय बच्चे का सिर काट हाईटेंशन टावर पर चढ़ा आरोपी
x
पटना। राजधानी पटना के पुनपुन में शनिवार को एक व्यक्ति ने 12 साल के बच्चे की गला काटकर हत्या कर दी। वही इसके बाद आरोपी बिजली के हाईटेंशन टावर पर चढ़ गया। बता दे की करीब 4 घंटे तक वह टावर पर रहा। वही आक्रोशित भीड़ ने टावर पर चढ़े व्यक्ति को पत्थर मारे जिससे वह नीचे आ गिरा। तब लोगों ने पीट-पीटकर आरोपी को मार डाला। इसी दौरान पुलिस भी मौके पर पहुंची लेकिन, भीड़ ने पुलिस को खदेड़ दिया। पुलिस पर पथराव भी हुआ। इसमें कई पुलिस वाले घायल हुए हैं। वही पुलिस का कहना है कि आरोपी युवक मानसिक तौर पर विक्षिप्त था। आरोपी की पहचान नहीं हो पाई है। वही इस मामले को लेकर पटना ASP शुभम आर्या ने बताया कि हमें सूचना मिली थी कि एक बच्चे की गला काटकर हत्या की गई है। हम जब मौके पर पहुंचे तो देखा कि गांव वालों ने टावर को घेर रखा था। आरोपी टावर पर चढ़ा हुआ था। वही इस घटना से गुस्साए लोगों ने पुलिस टीम पर भी पथराव कर दिया। इसमें कई पुलिस वालों को चोट आई है। पुलिस ने बचाव में एयर फायरिंग भी की। बता दे की मृतक बच्चा पुनपुन थाना क्षेत्र के अलाउद्दीनचक का रहने वाला कारू सिंह का 12 साल का बेटा बबन कुमार है। वही घटनास्थल पर ASP,पालीगंज DSP समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची है। आरोपी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वही आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दी हालांकि पुलिस ने जाम हटा दिया है। फिलहाल इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है। घटना स्थल पर लोग अब भी आक्रोशित हैं। पुलिस लोगों को समझाने-बुझाने में जुटी है। पटना से सिटी SP ईस्ट, सचिवालय ASP समेत कई और थानों की टीम पहुंची है।
Next Story