बिहार
5 साल में बनकर तैयार हुई 111 फीट ऊंची भगवान शिव की प्रतिमा, 7 नवंबर को होगा लोकार्पण
Shantanu Roy
1 Nov 2022 10:41 AM GMT

x
बड़ी खबर
सासाराम। बिहार के सासाराम जिले में सबसे ऊंची भगवान शिव की प्रतिमा बनकर तैयार हो गई है। 111 फीट ऊंची प्रतिमा को बनाने में 5 साल लगे हैं। इतना ही नहीं यह प्रतिमा प्राकृतिक आपदा से भी सुरक्षित है। वहीं भगवान शिव की इस प्रतिमा का 7 नवंबर को लोकार्पण होगा, जिसमें योग गुरु स्वामी रामदेव सहित कई संत मौजूद रहेंगे। दरअसल, रोहतास जिला मुख्यालय सासाराम के पूर्वी छोर पर स्थित पायलट बाबा धाम में भगवान शिव की प्रतिमा बनी है। प्रतिमा का निर्माण पायलट बाबा के द्वारा करवाया गया है। कुशल मूर्तिकारों की टीम ने कन्क्रीट से इस भव्य प्रतिमा का निर्माण किया है, जो कि अब श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बन गई है।
वहीं भगवान शिव की प्रतिमा में उनका त्रिशूल मूर्ति से भी ऊंचा है। इस पर तड़ित चालक लगाया गया है, ताकि आकाशीय बिजली से इस ऊंची प्रतिमा को कोई क्षति ना पहुंचे। इस प्रतिमा का आधार इतना मजबूत है कि भूकंप से भी इसे कोई नुकसान नहीं पहुंचेगा। प्रतिमा के सामने नंदी की ऊंची मूर्ति है। प्रतिमा के चारों तरफ शिवलिंग है। बता दें कि इस प्रतिमा का लोकार्पण 7 नवंबर को किया जाएगा, जिसमें बाबा रामदेव सहित देश के कई बड़े संत शामिल होंगे। इसके अतिरिक्त लोकार्पण समारोह में केंद्रीय राज्य मंत्री, पर्यटन विभाग अजय भट्ट भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे।
Next Story