बिहार

सीतामढ़ी में 11 साल के बच्चे की हत्या, दोनों आंखें फोड़ी, हाथ-पैर के नाखूनों को भी उखाड़ा

Rani Sahu
21 Nov 2022 12:19 PM GMT
सीतामढ़ी में 11 साल के बच्चे की हत्या, दोनों आंखें फोड़ी, हाथ-पैर के नाखूनों को भी उखाड़ा
x
सीतामढ़ी में 11 साल के बच्चे की हत्या
सीतामढ़ी : सीतामढ़ी में परिवार के ही लोगों ने 11 साल के बच्चे की हत्या कर दी। पहले उसकी दोनों आंख फोड़ दी। फिर एक आंख निकाल ली। यही नहीं हाथ और पैर के नाखून भी उखाड़ लिए। इसके बाद शव को जंगल में ही छोड़कर फरार हो गए। घटना जिले के सहीयारा थाना क्षेत्र के भीखा हरिकेश गांव की है।
पुलिस ने दो आरोपी राजा और निखिल को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी लड़के के रिश्ते में चाचा लगेंगे। दोनों परिवार आपस में पटीदार हैं और उनके बीच जमीन को लेकर पहले से विवाद चल रहा था। आरोपियों का लड़के के घर से बस 30 मीटर की दूरी पर है।
परिजनों ने कहा कि सन्नी कुमार पांचवीं कक्षा में पढ़ता था। शनिवार शाम में सन्नी गांव के मठ पर खेल रहा था। इसी दौरान गांव के कुछ लोग उसे उठाकर ले गए। रविवार देर शाम ग्रामीणों को शव मिलने की सूचना मिली तो दंग रह गए।
मृत सन्नी की फाइल फोटो।
घटना के बाद से इलाके के दहशत का माहौल है। मृतक सन्नी की बहन ने कहा कि शनिवार को ही सन्नी का अपहरण हुआ था। इसके बाद रविवार सुबह को पुलिस से बरामदगी की गुहार लगाई। लेकिन देर शाम सन्नी की लाश मिली। अगर पुलिस समय रहते सन्नी को ढूंढ लेती तो शायद उसकी जान बच सकती थी। पुलिस आरोपियों पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। इस तरीके से मेरे भाई की हत्या हुई, उसी तरीके से उन सब को मरना चाहिए। परिजनों का कहना है कि पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले और आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करें।
गांव के दो लोगों पर लगाया था अपहरण का आरोप
मृतक के पिता बिपिन कुमार सिंह ने लिखित आवेदन में गांव के ही निखिल कुमार और राजा कुमार पर अपहरण का आरोप लगाया गया था। अब उन्हीं पर हत्या का आरोप है। पुलिस आरोपी के घर पहुंची लेकिन आरोपी घर छोड़कर फरार थे। थानेदार अवध किशोर राम ने कहा कि आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ की जा रही है।
( जनता से रिश्ता इस खबर की पुष्टि नहीं करता है ये खबर जनसरोकार के माध्यम से मिली है और ये खबर सोशल मीडिया में वायरलहो रही थी जिसके चलते इस खबर को प्रकाशित की जा रही है। इस पर जनता से रिश्ता खबर की सच्चाई को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।)

Next Story
© All Rights Reserved @ 2023 Janta Se Rishta