बिहार

11 राजस्व कर्मचारी ने बोधगया अंचल कार्यालय में किया योगदान

Shantanu Roy
6 Oct 2022 5:44 PM GMT
11 राजस्व कर्मचारी ने बोधगया अंचल कार्यालय में किया योगदान
x
बड़ी खबर
गया। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के निर्देश पर बिहार राज्य कर्मचारी चयन आयोग द्वारा चयनित 11 नए राजस्व कर्मचारियों ने गुरुवार को बोधगया अंचल कार्यालय में योगदान दिया। इससे पहले एक राजस्व कर्मचारी के भरोसे बोधगया का 17 पंचायत व नगर क्षेत्र था। सभी राजस्व कर्मचारियों ने सीओ कमल नयन कश्यप के समक्ष अपना-अपना योगदान दिया। सभी से परिचय प्राप्त करने के बाद सीओ ने बैठक कर सभी को राजस्व संबंधित कार्यों की प्रारंभिक जानकारी दी। सीओ ने बताया कि 11 नए राजस्व कर्मचारियों के आने से बोधगया में दाखिल-खारिज, परिमार्जन जैसे लंबित कार्यों में काफी तेजी आएगी। जिन नये राजस्व कर्मचारियों ने योगदान किया गया है। उसमें अनूप कुमार, सूरज कुमार, शक्ति कुमार, अभिमन्यु कुमार, प्रियंका केसरी, मेंहजबी, आशीष रंजन, छोटू कुमार, सत्यम कुमार, नीलेश कुमार व विवेक मुस्कान शामिल है।
Next Story