बिहार

धनार्जय नदी में अचानक आई बाढ़ से 10 लोग बहे

Rani Sahu
30 Sept 2022 2:58 PM IST
धनार्जय नदी में अचानक आई बाढ़ से 10 लोग बहे
x
NAWADA: खबर बिहार के नवादा की है। यहां धनार्जय नदी में अचानक आई बाढ़ में 10 लोग बह गये। हालांकि समय रहते तैराकों की नजर डूब रहे लोगों पर पड़ी और सभी को बचा लिया गया। एक साथ 10 लोगों को डूबता देख मौके पर मौजूद लोगों ने चीखना चिल्लाना शुरू कर दिया था।
घटना से जुड़ी जो जानकारी सामने आई है, उसके मुताबिक ये सभी लोग शव जलाने आए थे। इसी दौरान अचानक नदी में एक तेज धार आई और सभी को बहा लिया। इसी दौरान तैराकों ने बहादुरी दिखाते हुए सभी को पानी से बाहर निकाला और उनकी जान बचाई।
इस घटना के बाद लोगों में दहशत का माहौल देखने को मिल रहा है। उनका कहना है कि अगर समय रहते तैराक नदी में छलांग नहीं लगाते तो कोई बड़ी दुर्घटना घट सकती थी।
FIRST BIHAR
Next Story