बिहार

दिनदहाड़े पेट्रोल पंप मैनेजर से हथियार की नोंक पर 10 लाख की लूट

Admin Delhi 1
31 May 2023 8:14 AM GMT
दिनदहाड़े पेट्रोल पंप मैनेजर से हथियार की नोंक पर 10 लाख की लूट
x

नवादा: नवादा जिले के कादिरगंज थाना इलाके में मंगलवार को सड़क लूट की बड़ी घटना हुई है। जहां एक पेट्रोल पंप के मैनेजर से दिनदहाड़े 10 लाख रुपए रिवाल्वर की नोंक पर लूट लिया गया। घटना नवादा जिले के कादिरगंज - कौआकोल पथ पर ओहरी मोड़ के समीप हुई। एक बाइक पर सवार दो की संख्या में रहे बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया।

बताया जाता है कि रोह में संचालित देवा फ्यूल स्टेशन के मैनेजर मनोज सिंह पंप पर सेल के 10 लाख रुपए लेकर नवादा आ रहे थे। रुपए एसबीआई की मुख्य शाखा में जमा करना था। रुपए बाइक की डिक्की में रखा था। वे जब ओहरी मोड़ से 500 मीटर आगे कादिरगंज की ओर बढ़े थे, तभी एक बाइक पर सवार दो बदमाश ने उन्हें रोका और रिवाल्वर भिड़ा दिया। हालात को भांपकर वे बाइक छोड़ शोर मचाते हुए भागने लगे। बाइक सड़क पर ही गिर गई। इस दौरान बदमाश डिक्की से रुपए निकाल रोह की ओर भाग निकले।

मैनेजर मनोज सिंह भागते हुए कादिरगंज थाना पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस निकली लेकिन संवाद प्रेषण तक लुटेरों का अतापता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। एसपी अमरीश राहुल बताने को तैयार नहीं है।

Next Story