बिहार

गोपालगंज में 1 क्विंटल 320 ग्राम गांजा बरामद

Admin Delhi 1
23 Sep 2023 4:32 AM GMT
गोपालगंज में 1 क्विंटल 320 ग्राम गांजा बरामद
x
चाय पत्ती के आड़ में हो रही थी तस्करी, दो तस्कर गिरफ्तार

पटना: बिहार के गोपालगंज जिले के कुचायकोट थाना क्षेत्र से पुलिस ने फिल्मी स्टाइल में असम से लाई जा रही चाय पत्ती से भरे ट्रक से एक क्विंटल से ज्यादा गांजे की खेप बरामद की है। इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है, जो अन्य राज्यों के हैं। पुलिस के मुताबिक, उन्हें एक सूचना मिली थी कि गांजे की एक बड़ी खेप ट्रक से भेजी जा रही है। इसी दौरान कुचायकोट थाना क्षेत्र का सासामुसा के पास एनएच- 27 पर एक कंटेनर जा रहा था। इस दौरान कंटेनर को रोकने पर बताया गया कि उसमें चाय पत्ती है। पुलिस ने शक के आधार पर जब तलाशी ली तो चाय पत्ती की आड़ में गांजे की तस्करी का भंडाफोड़ हो गया।

कुचायकोट की ट्रेनी डीएसपी सह थानाप्रभारी साक्षी रॉय ने बताया कि नागालैंड के निबंधन नंबर वाले कंटेनर के केबिन से एक क्विंटल 320 ग्राम गांजा बरामद किया गया है। यह कंटेनर चाय पत्ती लेकर असम से हरियाणा जा रहा था। साक्षी रॉय ने बताया कि पुलिस ने उत्तराखंड और असम के रहने वाले दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार गांजा तस्करों की पहचान उत्तराखंड के नैनीताल जिला के तलीताल निवासी श्याम प्रसाद और असम के उदलगुड़ी जिला के ताराजूली गांव निवासी बिहू राम के रूप में की गई है। पुलिस गिरफ्तार गांजा तस्करों से पूछताछ करने में जुटी है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इस तस्करी के रैकेट में और कौन-कौन लोग शामिल है।

दो तस्कर गिरफ्तार

प्रशिक्षु डीएसपी सह कुचायकोट थानाअध्यक्ष साक्षी राय ने बताया की गुप्त सूचना के आधार पर गोपालपुर और कुचायकोट थाना द्वारा संयुक्त कार्रवाई की गई थी। इस दौरान चाय पत्ती लदे नागालैंड नंबर के एक कंटेनर के केबिन से एक क्विंटल 320 ग्राम गांजा (पादक पदार्थ) बरामद किया गया।

साथ ही दो गांजा तस्कर को गिरफ्तार किए गए है। गिरफ्तार गांजा तस्करों की पहचान श्याम प्रसाद जो की नैनीताल उत्तराखंड का रहने वाला है। दूसरे की पहचान बिहू राम गोहाटी असम का रहने वाला है। पुलिस ने ट्रक और गांजा को जब्त कर लिया है। गिरफ्तार दोनों गांजा तस्कर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Next Story