बिहार

बिहार में VIP सुप्रीमो मुकेश सहनी के पिता की हत्या, रिश्तेदार बोले- हत्याकांड में गांव वालों का हाथ

Jyoti Nirmalkar
17 July 2024 3:20 AM GMT
बिहार में VIP सुप्रीमो मुकेश सहनी के पिता की हत्या, रिश्तेदार बोले- हत्याकांड में गांव वालों का हाथ
x
मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी का शव कमरे में बिस्तर के ऊपर मिला है। उनके दो SON बेटे और एक बेटी है, लेकिन वे गांव में बने घर में अकेले ही रहते थे।
बिहार में विकासशील इंसान पार्टी यानी VIP के सुप्रीमो मुकेश सहनी के FATHER पिता जीतन सहनी की हत्या कर दी गई। घटना दरभंगा के जीरत गांव की है। इसकी जानकारी मिलने के बाद मुकेश मुंबई से दरभंगा पहुंचे। उन्होंने कहा कि उनके पिताजी को इतनी क्रूरता से मारा गया कि शब्दों में बयां करना मुश्किल है। उनका खून हमारे घर HOME की दीवारों पर लगा हुआ है। निषाद समाज के लिए यह दिन 'काला दिवस' के रूप में जाना जाएगा।
रिश्तेदार का दावा- हत्याकांड में गांव के लोगों का हाथ: मुकेश सहनी के मामा ने दावा किया है कि इस हत्याकांड में गांव के लोगों का हाथ है। पुलिस POLICE ने बताया कि सहनी को धारदार हथियार से हमला करके मारा गया है। उनके घर HOME का सामान भी बिखरा पड़ा मिला। पुलिस का मानना है कि चोरी का विरोध करने पर सहनी का मर्डर किए जाने की आशंका है। हत्या की जांच के लिए SIT बना दी गई है। दरभंगा के SP देहात इसे लीड करेंगे।
कौन हैं मुकेश सहनी? मुकेश विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के प्रमुख हैं। उनकी पार्टी चुनाव से पहले ही इंडिया INDIA ब्लॉक में शामिल हुई थी। उनकी पहचान 'सन ऑफ मल्लाह' की है। सहनी मूलतः (मल्लाह/ निषाद) की राजनीति करते हैं। बिहार में मल्लाहों की आबादी लगभग सात फीसदी है। सहनी इस समुदाय की संख्या करीब 14% बताते हैं। मुकेश सहनी का चुनावों से पहले तेजस्वी यादव के साथ एक वीडियो खूब वायरल हुआ था। इस वीडियो VIDEO में दोनों हेलिकॉप्टर में मछली खा रहे थे। वीडियो को नवरात्र में शेयर करने की वजह से जमकर बवाल हुआ था।
Next Story