बिहार

तालाब में डूबने से 2 की मौत,

Shantanu Roy
7 July 2022 6:15 PM GMT
तालाब में डूबने से 2 की मौत,
x

मधुबनी। जिले के रुद्रपुर थाना क्षेत्र के क्वारर्ट्टी गांव के वार्ड 12 स्थित ब्रह्म बाबा पोखर में गुरुवार को डूबने से दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। यह घटना देखते ही देखते आग की तरह ये खबर चारों तरफ फैल गई। तुरंत ही आस पास के लोग उनकी तलाश में तालाब में उतर गए। एक व्यक्ति का शव तो तुरंत ही लोगों ने ढूंढ निकाला, मगर दूसरे को ढूंढने में असफल रहे। अंचलाधिकारी प्रवीण वत्स रुद्रपुर पुलिस के साथ मौके वारदात पर पहुंच गए। एसडीआरएफ की टीम को भी बुलाया गया। आठ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद टीम ने दूसरा शव भी ढूंढ निकाला। घटना के बाद पुलिस आवश्यक कार्यवाही में जुट गई है।

शव को पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी भेजने की प्रक्रिया चल रही थी। सीओ श्री वत्स ने बताया कि घटना काफी दुखद है। आश्रितों को जल्द ही सभी जरूरी सरकारी लाभ दिलाने का प्रयास किया जाएगा। मृतक की पहचान दुखी मल्लिक के 26 वर्षीय पुत्र अयोध्या मल्लिक और गंगा मल्लिक के 18 वर्षीय पुत्र सूरज के रूप में हुई है। ग्रामीणों के अनुसार दोनों गंगद्वार पंचायत के रजनपुरा गांव निवासी थे। आज सुबह दोनों घर से बाहर निकले थे। तालाब में मछली देखकर उसे पकड़ने के लिए तालाब में उतर गए थे। घटना के बाद पूरे गांव में मातम है। परिजनों का रो रो के बुरा हाल है। अयोध्या अपने पीछे पत्नी तीन बेटी और एक बेटा को अकेला छोड़कर इस दुनिया से चला गया। वहीं सूरज के परिवार में माता पिता के साथ दो भाई और दो बहन था।

Next Story