
x
भागलपुर के नवगछिया में मंगलवार की देर रात रंगरा सहायक थाना क्षेत्र के सोहौडा गांव में दो पक्षों में दुल्हा बदलने को लेकर विवाद हो गया। विवाद में एक पक्ष ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। वहीं पिटाई से दो लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। घायल को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बताया जा रहा है कि मंगलवार की रात कैलाश यादव के पुत्री अंजली कुमारी की शादी थी। बारात खगड़िया के बन्देहरा गांव से पहुंचा था। लड़की वालों ने लड़का देखते ही लड़के को बदल लेने का आरोप लगाया और शादी से इनकार कर दिया। इसके बाद लड़का पक्ष शादी के लिए दबाब बनाने लगा। इसको लेकर लड़की के भाई ने शादी न होने देने की बात कही। इसपर विवाद बढ़ गया। दोनों तरफ से लाठी डंडे चलने लगे। मामला बिगड़ता देख बराती वापस लौट गए।
परिजनों ने बताया कि लड़का पक्ष के लोगों ने गांव के कुछ लोगों को अपने समर्थन में लिया और गोलीबारी करने लगा। गोली लड़की के भाई राजू को लगी और उसकी मौत हो गई। वहीं लड़के पक्ष के लोग भी घायल हुए हैं। सूचना मिलते ही मौके पर स्थानीय थाना पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दोनों पक्षों के 5 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है
( जनता से रिश्ता इस खबर की पुष्टि नहीं करता है ये खबर जनसरोकार के माध्यम से मिली है और ये खबर सोशल मीडिया में वायरलहो रही थी जिसके चलते इस खबर को प्रकाशित की जा रही है। इस पर जनता से रिश्ता खबर की सच्चाई को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।)
Next Story