बिहार

बिहार : जाति आधारित गणना के लिए जदयू की आभार यात्रा

Admin2
25 Jun 2022 2:16 PM GMT
बिहार : जाति आधारित गणना के लिए जदयू की आभार यात्रा
x

जनता से रिश्ता : जाति आधारित गणना के लिए जदयू की ओर से आज शनिवार को आभार यात्रा निकाली जायेगी। इसकी तैयारी को ले स्थानीय सर्किट हाउस में जदयू व महात्मा फुले समता परिषद की समीक्षा बैठक हुई। अध्यक्षता जदयू जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने की और संचालन महात्मा फुले समता परिषद के जिलाध्यक्ष रोहित कुशवाहा ने किया। मौके पर पूर्व मंत्री सह जदयू के जिला संगठन प्रभारी जय कुमार सिंह ने बिहार सरकार की ओर से जातीय आधारित गणना के निर्णय को ऐतिहासिक कदम बताया। जदयू जिलाध्यक्ष ने बताया, आभार यात्रा स्थानीय रेलवे स्टेशन से निकलकर केजी रोड, जज कोठी मोड़ होते हुए जेपी स्मारक पर समाप्त होगा।

यात्रा जिले के जगदीशपुर और पीरो शहर में भी निकाला जाएगा। इसमें जदयू कार्यकर्ताओ के साथ-साथ महात्मा फुले समता परिषद के कार्यकर्ता भी रहेंगे। मौके पर कामेश्वर कुशवाहा, शम्भू प्रसाद सोनी, राकेश रंजन पुतुल, अभय विश्वास भट्ट, अवधेश राम, सुशील सिंह टाइगर, ददन राम, अजित मेहता,जितेंद्र राम, फिरोजा खातून, सुधांशु सिंह, प्रियांशु कुशवाहा, कृष्णकांत तिवारी, नीतीश कुशवाहा समेत कई मौजूद थे।

सोर्स-HINDUSTAN


Next Story