बिहार

खड़ी बस में लगी आग पटना के मीठापुर बस स्टैंड में

abhishek gahlot
29 Dec 2021 6:48 PM IST
खड़ी बस में लगी आग पटना के मीठापुर बस स्टैंड में
x

Patna : मीठापुर बस स्टैंड में खड़ी एक बस में अचानक आग लग गई और देखते ही देखते बस धू-धू कर जलने लगी. आग कैसे लगी इसका पता नहीं चल पाया है. स्थानीय लोगों ने आग लगने की सूचना पुलिस और दमकल विभाग के टीम को दी. जिसके बाद दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया, लेकिन तबतक बस पूरी तरिके से जलकर खाक हो गई. घटना जक्कनपुर थाना क्षेत्र की है.

बुधवार सुबह बस स्टैंड परिसर में खराब पड़ी बस में अचानक धुएं का गुबार निकलने लगा. वहां आस-पास मौजूद दुकानदार कुछ समझ पाते तब तक यह धुंए का गुब्बार आग की लपटों में बदल गया. आनन-फानन में इस पूरे मामले की जानकारी स्थानीय दुकानदारों ने पुलिस और अग्निशमन विभाग को दी.

अग्निशमन विभाग की टीम दमकल की गाड़ी के साथ मौके पर पहुंचकर बस में लगी आग को बुझा दिया. हालांकि आसपास के लोग बताते हैं कि पुराने बस स्टैंड परिसर में खड़ी पुरानी और खराब पड़ी बसों में नशेड़ीयों का अड्डा है और कहीं ना कहीं नशा करने वाले लोगों ने ही नशा करने के दौरान बस में आग लगा दी होगी. अगलगी की घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस आग लगने के कारणों की तलाश में जुट गई है.

Next Story