राज्य

बिहार: 21 बाेतल विदेशी शराब के साथ एक युवक गिरफ्तार

Soni
6 March 2022 5:22 AM GMT
बिहार: 21 बाेतल विदेशी शराब के साथ एक युवक गिरफ्तार
x

शुक्रवार की रात छापामारी कर विदेशी शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि बेगूसराय और शाम्हो पुलिस ने प्रखंड में कई जगह पर शराब के कारोबार में लिप्त लोगों के घरों पर छापामारी की। इसी क्रम में बिजुलिया पश्चिम टोला स्थित योगेंद्र सिंह के घर पर छापामारी की और उनके पुत्र मनसुख कुमार को 21 बोतल विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने गिरफ्तार युवक को जेल भेज दिया है।

Next Story