राज्य
भागलपुर: अपराधियों ने किसान को खेत में दौड़ा दौड़ा कर मारी गोली, हत्या का मामला दर्ज
Admin Delhi 1
5 April 2022 6:22 PM IST

x
क्राइम न्यूज़: पुलिस जिला नवगछिया के नदी थाना क्षेत्र के टेकना बहियार स्थित गेहूं के खेत में मंगलवार को अपराधियों ने गोली मारकर किसान की हत्या कर दी।मृतक किसान 35 वर्षीय रवीश कुमार बिहपुर झंडापुर का रहने वाला है।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर एसडीपीओ ओर नदी थाना पुलिस समेत कई थाना की पुलिस पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। घटना के बाबत बताया जा रहा है कि झंडापुर के निवासी किसान रवीश कुमार टेकना बहियार स्थित अपने खेत में गेंहू का फसल तैयार करवाने के लिए गये थे। इसी बीच अपराधियों ने उसे खेत में दौड़ा दौड़ा कर गोली सिर में मार दी। जिससे किसान रवीश की मौके पर ही मौत ही गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। हालांकि अभी हत्या किस कारण से हुई है कारण स्पष्ट नही हो पाया है उधर घटना के बाद से मृतक के परिजन का रो रोकर बुरा हाल है।
Next Story





