राज्य

महिला कांग्रेस की नवगठित कार्यकारिणी में विवाद के बाद नियुक्ति पत्र बांटने पर रोक

Admin Delhi 1
31 Jan 2022 12:45 PM GMT
महिला कांग्रेस की नवगठित कार्यकारिणी में विवाद के बाद नियुक्ति पत्र बांटने पर रोक
x

मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस की नवगठित कार्यकारिणी को लेकर विवाद शुरू हो गया है। महिला कांग्रेस की नवगठित कार्यकारिणी को लेकर ग्वालियर और उज्जैन मे सबसे ज्यादा झगड़ा देखने को मिल रहा है। जिसके कारण प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष अर्चना जायसवाल ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को अगले 10 दिन तक नियुक्ति पत्र नहीं बांटने का निर्णय लिया है। नवनियुक्त ग्वालियर जिला महिला कांग्रेस की अध्यक्ष रुचि गुप्ता और रश्मि पवार के बीच सबसे ज्यादा विवाद देखने को मिल रहा है। रुचि गुप्ता को रश्मि पवार पद देने के लिए बिल्कुल भी तैयार नहीं हैं। दरअसल महिला कांग्रेस के अध्यक्ष अर्चना जायसवाल ने रुचि गुप्ता को ग्वालियर जिला महिला कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया है।

वहीं उज्जैन में महिला कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष नूरी खान ने कुछ नामों को लेकर महिला कांग्रेस के अध्यक्ष अर्चना जायसवाल के सामने आपत्ति जताई है। विवाद बढ़ने के बाद महिला कांग्रेस के अध्यक्ष अर्चना जायसवाल ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को 10 दिन तक नियुक्ति पत्र नहीं बांटने का फैसला लिया है। आपको बता दें कि मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस की शनिवार को प्रदेश कार्यकारिणी गठित हुई। इसमें उपाध्यक्ष, महामंत्री, सचिव, सात सह सचिव और कार्यकारिणी सदस्य बनाए गए। वहीं पहली बार सह सचिव का पद बनाया गया है। इंदौर, जबलपुर सहित अन्य जिला इकाई में अध्यक्ष की नियुक्ति की गई।

Next Story